50 हजार रुपए की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक गिरफ्तार

छिंदवाड़ा. आज जबलपुर लोकायुक्त की टीम ने दमुआ थाना में छापामार कार्रवाई करते हुए एक प्रधान आरक्षक को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर उसके खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है. प्रधान आरक्षक ने चेक बांउस के मामले में खात्मा लगाने के लिए रिश्वत की मांग की थी. जानकारी के अनुसार ग्राम डुंगरिया निवासी शारूख पिता अब्दुल बशीर खान से जुड़े चेक बाउंस मामले की जांच दमुआ थाने में चल रही थी. इसी प्रकरण में खात्मा लगाने के बदले प्रधान आरक्षक धरमदास यादव ने प्रार्थी शारूख खान से एक लाख रुपए की मांग की थी. रिश्वत की मांग से परेशान होकर शारूख खान ने जबलपुर लोकायुक्त में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत का सत्यापन करने के बाद लोकायुक्त टीम ने शनिवार को कार्रवाई की योजना बनाई और दमुआ पहुंच गई. जब शारूख खान ने रिश्वत के 50 हजार रुपए प्रधान आरक्षक धरमदास यादव को दिए तब लोकायुक्त की टीम ने प्रधान आरक्षक को रिश्वत में लिए गए 50 हजार रुपए सहित दबोच लिया. लोकायुक्त की टीम ने आरोपी धरमदास यादव के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधन)2018 की धारा-7,13(1)बी, 13(2) के अंतर्गत कार्रवाई की है.

Next Post

चुनावी मानचित्र बदलने की कोशिश है परिसीमन विधेयक-राहुल 

Sat Nov 28 , 2026
नई दिल्ली, संसद के आगामी विशेष सत्र से ठीक पहले लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रस्तावित परिसीमन विधेयक को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. उन्होंने इस विधेयक को लोकतंत्र की हत्या का प्रतीक और सत्ताधारी दल का अंतिम हथियार करार दिया. उन्होंने आरोप लगाया […]

You May Like