माही ने किया देवास का नाम रोशन- विधायक पवार

देवास। वॉटर स्पोर्टस (सेलिंग) स्पोर्टस जो कि समुद्री क्षेत्र में खेला जाता है, उसमें देवास की माही वर्मा ने देश का प्रतिनिधत्व करते हुए एशिया में 8वां स्थान प्राप्त किया है। माही इस खेल में देश की सबसे कम उम्र की खिलाड़ी है। माही ने अपनी शुरूआत वीर सावरकर पुष्कर से की, जहां उनके कोच एवं संस्था के सचिव ओमप्रकाश जगावत ने उन्हें प्रशिक्षित किया। माही ने अब तक 8 अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लिया तथा 2 प्रतियोगिता में मेडल प्राप्त किए। वह वर्ष 2022 से मध्यप्रदेश शासन द्वारा संचालित एकेडमी में भोपाल में रहकर भी प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है। माही के देवास आगमन पर विधायक गायत्रीराजे पवार ने अभिनंदन कर प्रोत्साहन स्वरूप 20 हजार रुपए का चेक प्रदान किया। उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि माही ने देश ही नहीं विदेश में भी देवास का नाम रोशन किया है। हमें इसका गर्व है। इस अवसर पर संस्था सचिव जगावत, सभापति रवि जैन, विजय गेहलोत, शैलेंद्रसिंह गौड़ तथा माही के माता-पिता भी उपस्थित रहे।

Next Post

नेमावर के नर्मदा ब्रिज से नीचे गिरने से युवक की दर्दनाक मौत

Sat Nov 14 , 2026
खातेगांव। जिले के नेमावर में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार युवक नर्मदा के ब्रिज के पास खड़ा होकर नजारा देख रहा था। इसी दौरान किसी वाहन द्वारा उसे टक्कर मार दी गई। टक्कर लगने […]

You May Like