कलेक्टर ने किया तहसील कार्यालय देवसर का निरीक्षण

सिंगरौली : कलेक्टर गौरव बैनल द्वारा आज अपने देवसर भ्रमण के दौरान तहसील कार्यालय देवसर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने संबंधित तहसीलदार को निर्देशित किया कि बेदखली, सीमांकन, बंटवारा के लंबित प्रकरणों का समय सीमा के अंदर निराकरण किया जाना सुनिश्चित करें तथा संबंधित हल्का पटवारियों से समय सीमा के अंदर प्रतिवेदन प्राप्त करें।

जिन पटवारियों द्वारा समय पर प्रतिवेदन प्रस्तुत नहीं किया जाता है, उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाए। कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान कोर्ट संचालन के दिवसों की भी जानकारी ली तथा निर्देशित किया कि यदि कोर्ट में अधिक प्रकरण लंबित हैं, तो कोर्ट संचालन के दिवसों में वृद्धि की जाए। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार ऋषि नारायण सिंह मौजूद रहे।

Next Post

एसपी ने एएसपी स्तर पर बदलीं जिम्मेदारियां

Fri May 8 , 2026
जबलपुर: शहर की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने और पुलिसिंग में कसावट लाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने एएसपी स्तर की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। नई व्यवस्था के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों के बीच थानों और अनुभागों का नए सिरे से आवंटन किया गया […]

You May Like