रूस के साथ बातचीत करने का यूरोप का विचार अच्छा : क्रेमलिन

मॉस्को, 17 मई (वार्ता/स्पूतनिक) रूसी राष्ट्रपति कार्यालय क्रेमलिन के प्रवक्ता दमित्री पेस्कोव ने कहा है कि यूरोप में रूस के साथ बातचीत करने को लेकर हो रही चर्चा एक महत्वपूर्ण कदम है।

श्री पेस्कोव ने रूसी पत्रकार पावेल ज़ारुबिन के साथ बातचीत में कहा, “रूस के साथ बातचीत करने को लेकर हो रही चर्चा अच्छी है। यह यूरोपीय संघ की विदेश नीति प्रमुख कजा कलास के हित में है कि वह मध्यस्थ न बनें। उनके लिए यह आसान नहीं होगा। अगर आपको याद हो तो राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा था कि जिसने रूस के बारे में बुरी बातें न कही हों, वही वार्ताकार बन सकता है।”

उल्लेखनीय है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन कह चुके हैं कि वह किसी ऐसे यूरोपीय नेता को वार्ताकार के तौर पर देखेंगे जिसने रूस को लेकर ‘बुरी बातें’ न कही हों।

प्रवक्ता ने कहा कि रूस के राष्ट्रपति यूरोप के उतने ही करीब हैं, जितना कि उनके हाथ में रखा टेलीफ़ोन रिसीवर। उन्होंने श्री पुतिन और यूरोपीय प्रतिनिधियों के बीच बातचीत की संभावना पर टिप्पणी करते हुए कहा, “आइए उम्मीद करें कि वहां (यूरोप में) एक व्यावहारिक दृष्टिकोण हावी होगा, और यह कोई ठोस रूप लेगा। रूसी पक्ष इसके लिए तैयार रहेगा।”

प्रवक्ता ने बताया कि फ़्रांसिसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने वादा करने के बावजूद श्री पुतिन को कभी फ़ोन नहीं किया है।

Next Post

अय्यर और कोहली के अर्धशतक, आरसीबी शान से प्लेऑफ में

Sun May 17 , 2026
धर्मशाला, 17 मई (वार्ता) वेंकटेश अय्यर (नाबाद 73) और विराट कोहली (58) के शानदार अर्धशतकों तथा पर्पल कैप लीडर भुवनेश्वर कुमार (38 रन पर दो विकेट) तथा रसिख सलाम डार (36 रन पर तीन विकेट) की घातक गेंदबाजी से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को रविवार को आईपीएल मुकाबले […]

You May Like