मंडीदीप में गद्दे बनाने की फैक्ट्री में भीषण आग,लाखों का नुकसान 

भोपाल।शहर के औद्योगिक क्षेत्र मंडीदीप स्थित एक गद्दे बनाने की कंपनी में शनिवार को देर शाम आग लग गई. करीब 2 घंटे तक भीषण आग की लपटें उपर उठती रहीं. इस घटना से कंपनी को भारी नुकसान होने की भी जानकारी सामने आई है. सूचना मिलते ही नगर पालिक सहित अन्य कंपनियों की दमकल मौके पर पहुंची और देर तक मशक्त के बाद आग पर काबू पाया गया. इस मौके पर क्षेत्रीय एसडीएम चंद्रशेखर श्रीवास्तव भी एसडीओपी शीला सुराणा के साथ पहुंचे. घटना की जांच के निर्देश भी दिए गए हैं.

जानकारी के अनुसार गद्दे बनाने वाली कंपनी एसोसिएशन ऑफ ऑल इंडस्ट्रीज के पूर्व अध्यक्ष राजीव अग्रवाल की है. जहां देर शाम को भीषण आगजनी की घटना हो गई. नगर निमग की 5 दमकलें इस मौके पर पहुंची. आग को बुझाने के लिए करीब 17 दमकलों का सराहा लिया गया. कंपनी में आग किन कारणों से लगी फिलहाल इसका खुलासा नहीं हो सका है. यह कंपनी प्रमुख कंपनियों के लिए री-बोंडेड फोम के गद्दे बनाती है. आगजनी की घटना से कंपनी को कितने का नुकसान हुआ है. इसकी जानकारी भी स्टाफ द्वारा जुटाई जा रही है.

Next Post

जेयू में बांटी बीएन राउ पर लिखित पुस्तक

Sun Sep 21 , 2025
रक्षक मोर्चा को कुलगुरू ने दिया आश्वासन ग्वालिय: आज रक्षक मोर्चा ने अपने आंदोलन को तीव्रता देते हुए नई दिशा की ओर मोड़ दिया। जहां एक ओर मार्ग व मूर्ति के साथ -साथ अब मोर्चा छात्र व युवाओं को साथ लेकर चलने की दृष्टि से आज से ही सर बी […]

You May Like