शुरुआती कारोबार में लुढ़के शेयर बाजार

मुंबई, 11 दिसंबर (वार्ता) रुपये में जारी नरमी से घरेलू शेयर बाजारों में गुरुवार को शुरुआती कारोबार में निवेश धारणा कमजोर रही और हरे निशान में खुलने के बाद प्रमुख सूचकां लुढ़क गये।

बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 65.48 अंक की बढ़त में 84,491.27 अंक पर खुला, लेकिन तुरंत लाल निशान में चला गया। खबर लिखे जाते समय यह 203.54 अंक (0.24 प्रतिशत) नीचे 84,187.73 अंक पर था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 13.40 अंक की ऊपर 25,771.40 अंक पर खुलने के बाद खबर लिखे जाते समय 52.05 अंक यानी 0.20 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,705.95 अंक पर था।

तेल एवं गैस, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद रसायन और एफएमसीजी समूहों में बिकवाली का जोर है जबकि धातु एवं ऑटो समूहों की कंपनियों में निवेशक लिवाल बने हुए हैं।

सेंसेक्स की कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक, एयरटेल, टाइटन और टीसीएस के शेयर नीचे चल रहे हैं जबकि इटरनल, टाटा स्टील और मारुति सुजुकी में तेजी है।

 

 

Next Post

सीएम डॉ यादव ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, सरसंघचालक देवरस और कवि प्रदीप को किया नमन

Thu Dec 11 , 2025
भोपाल: पूर्व राष्ट्रपति और भारत रत्न प्रणब मुखर्जी की जयंती पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उन्हें सादर नमन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रणब दा का राष्ट्रनिर्माण में अतुलनीय योगदान हमेशा प्रेरणा देता रहेगा।इसी क्रम में उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तृतीय सरसंघचालक मधुकर दत्तात्रेय देवरस की जयंती पर […]

You May Like