
दमोह। परम पूज्य गुरुदेव श्री श्री रविशंकर जी के आशीर्वाद से 6 दिवसीय हैप्पीनेस कोर्स का रविवार को सफल समापन हुआ.प्रशिक्षक प्रशांत असाटी ने बताया कि कार्यशाला में प्रतिभागियों ने गुरुदेव की अद्भुत व चमत्कारिक सुदर्शन क्रिया सीखी। साथ ही 6 दिन की इस कार्यशाला में प्रतिभागियों ने स्वयं के अस्तित्व को जाना।साधना, सेवा, सत्संग, प्राणायाम, योग, ध्यान, ज्ञान की कुंजियों और खेल के माध्यम से जीवन जीने की कला को सीखा। इस आयोजन में आर्ट ऑफ लिविंग दमोह परिवार के अभिनंदन, डॉ. रामेश्वर पटेल और राजेश सोनी का विशेष सहयोग रहा।
