
शाजापुर।प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस बीकेएसएन गवर्नमेंट कॉलेज शाजापुर में हर घर तिरंगा अभियान बडे हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है. इस अभियान के अंतर्गत हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता स्वतंत्रता का उत्सव स्वच्छता के संग विषय पर रंगोली व भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई. दोनों कार्यक्रमों की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. वीपी मीणा ने की.
प्राचार्य डॉ. वीपी मीणा ने बताया कि महाविद्यालय में हर घर तिरंगा थीम पर सेल्फी पाइंट बनाया गया है जिसमें विद्यार्थी अपनी सेल्फी लेकर वॉलंटियर बनने व 14 अगस्त को आयोजित होने वाली तिरंगा यात्रा में सम्पूर्ण स्टॉफ व विद्यार्थियों से सहभागिता करने की अपील की. आयोजित भाषण प्रतियोगिता का संचालन डॉ. सुनील आडवानी ने किया. भाषण प्रतियोगिता में कुल 10 प्रतिभागियों ने सहभागिता की ओर तिरंगे व स्वच्छता पर अपने विचार व्यक्त किए. जिसमें पीयूष राठौर प्रथम, पवन गुर्जर द्वितीय व शगुन शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. भाषण प्रतियोगिता में महाविद्यालय के प्राध्यापकों ने भी हर घर तिरंगा व तिरंगे के बारे में अपने विचार व्यक्त किए. भाषण प्रतियोगिता में महाविद्यालय के स्टॉफ सहित छात्र छात्राएं उपस्थित थे. आभार हर घर तिरंगा अभियान के नोडल अधिकारी प्रो. प्रकाश बर्फा ने व्यक्त किया. रंगोली प्रतियोगिता में कई विद्यार्थियों ने भाग लिया व दी गई थीम के अनुरूप सुंदर व आकर्षित रंगोली बनाई. जिसमें पायल फुलेरिया ने प्रथम व रीना मालवीय ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया.
