राजगढ़: जिला मुख्यालय राजगढ़ स्थित निर्माणाधीन सीएम राइज स्कूल भवन की पुताई करते समय एक मजदूर गिरने से गंभीर रुप से घायल हो गया. प्राथमिक उपचार के बाद मजदूर को भोपाल भेजा गया है.जानकारी के अनुसार राजगढ़ स्थित सीएम राइज स्कूल का भवन निर्माण कार्य चल रहा है. उसकी पुताई का कार्य भी चल रहा है, यहां पर रायसेन निवासी राजू पता गजराज पुताई का कार्य कर रहा था इसी बीच शुक्रवार की शाम करीब 4.30 बजे एकाएक असंतुलन बिगडऩे से मजदूर नीचे आ गिरा.
साथी लेकर पहुंचे अस्पाताल
मजदूर के गिरते ही अफरा-तफरी मच गई, उसके साथी उसे तुरंत लेकर जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे भोपाल रेफर किया. बताया जा रहा है कि गिरने से उसे गंभीर चोटें आई है.
भवन की ऊपरी मंजिल पर कर रहा था पुताई
जिला मुख्यालय स्थित के संकट मोचन कॉलोनी के यहां निर्माणाधीन सीएम राइज स्कूल भवन में पुताई का कार्य चल रहा है, पुताई करते हुए एक मजदूर ऊंचाई से नीचे आ गिरा. घटना के बाद निर्माण स्थल पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई. जानकारी के अनुसार घायल मजदूर स्कूल भवन की ऊपरी मंजिल पर पुताई कर रहा था. बताया जाता है कि अचानक संतुलन बिगडऩे से वह नीचे आ गिरा. साथ में काम कर रहे अन्य मजदूरों ने तुरंत उसे संभाला और जिला अस्पताल पहुंचाया.
