जबलपुर: केंट थानांतर्गत सदर स्थित एएसपी शहर आयुष जाखड़ के बंगले में स्टोर रूम में एक सात फीट लंबा सांप प्रवेश कर गया। पुलिस कंट्रोल रूम से सर्प विशेषज्ञ गजेन्द्र दुबे को सूचना दी गई।
जिन्होंने मौके पर पहुंचकर रैस्क्यू करते हुए सांप को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया। पकड़ा गया सांप धामन प्रजाति का है, जो कि जहरीला नहीं होता है। सांप के पकड़े जाने पर सभी ने राहत की सांस ली।
