सडक़ किनारे दिनभर पड़ी रही बुजुर्ग महिला की लाश, समिति ने कराया अंतिम संस्कार

जबलपुर: बरेला क्षेत्र में सडक़ किनारे एक 80 वर्षीय लावारिस बुजुर्ग महिला का शव दिनभर पड़ा रहा। जब इस बात की भनक मोक्ष मानव सेवा एवं जन उत्थान समिति के संयोजक आशीष ठाकुर को लगी, तो उन्होंने बिना समय गंवाए बरेला पुलिस से संपर्क किया। पुलिस के सहयोग से शव को तुरंत पोस्टमार्टम के लिए जबलपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया। कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद, मोक्ष समिति के सदस्यों ने तिलवारा श्मशान घाट पर मृतका का पूरे रीति-रिवाज और सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया।
घंटों तड़पते रहे दो अन्य बेसहारा बुजुर्ग
महिला के अंतिम संस्कार के दौरान ही समिति को दो अन्य जगहों से बेसहारा बुजुर्गों के पड़े होने की सूचना मिली, जिन्हें सुरक्षित बचाया गया। दमोह नाका चौक में कई दिनों से एक 80 वर्षीय बुजुर्ग गंभीर और असहाय स्थिति में सडक़ किनारे पड़े थे। मोक्ष की टीम ने उन्हें रेस्क्यू कर मेडिकल परिसर स्थित मोक्ष आश्रय स्थल लाया गया गौतम मढिय़ा में एक दिन पूर्व यहाँ मिले एक अन्य लावारिस बुजुर्ग को संजीवनी नगर थाना पुलिस और डायल-112 की मदद से सुरक्षित मोक्ष आश्रय स्थल पहुंचाया गया, जहाँ अब उनकी देखरेख की जा रही है।

Next Post

मूंग उपार्जन: गिरदावरी में देरी और सीमित खरीदी से नुकसार झेलने मजबूर किसान

Wed Jul 8 , 2026
जबलपुर: शासन द्वारा जिले के लिए मूंग की उत्पादकता 5.81 क्विंटल प्रति एकड़ निर्धारित किए जाने और उसी का 25 प्रतिशत यानी 1.45 से 1.48 क्विंटल प्रति एकड़ ही समर्थन मूल्य पर खरीदी की घोषणा से किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। भारत कृषक समाज ने आरोप […]

You May Like