उपार्जन से जुड़े केंद्रों और गोदामों के चयन की पारदर्शिता पर उठे सवाल

जबलपुर: उपार्जन कार्य से जुड़े कुछ व्यक्तियों के साथ सहायक आपूर्ति अधिकारी की कथित निकटता को लेकर पाटन क्षेत्र में सवाल उठने लगे हैं। आगामी समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन शुरू होने से पहले इस संबंध में जिला कलेक्टर के नाम शिकायत पहुंची हैं। शिकायत में बताया गया है कि वर्तमान में सहायक आपूर्ति अधिकारी राजधर साकेत को पाटन क्षेत्र में फूड इंस्पेक्टर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसी क्षेत्र में जल्द ही समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी का कार्य प्रारंभ होना है, जो प्रशासन के लिए बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील प्रक्रिया मानी जाती है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि उपार्जन कार्य से जुड़े संदीप दुबे ( जो विभिन्न स्व सहायता समूह के माध्यम से खरीदी कार्य में सक्रिय रहे हैं), के साथ उनकी निकटता की चर्चाएं क्षेत्र में हो रही हैं। ऐसे में खरीदी केंद्रों की स्थापना, गोदामों के निर्धारण और अन्य व्यवस्थाओं के दौरान पारदर्शिता और निष्पक्षता प्रभावित होने की आशंका जताई गई है।
उपार्जन कार्यों से रखा जाए अलग
मामले की गंभीरता को देखते हुए शिकायतकर्ता ने प्रशासन से मांग की गई है कि सहायक आपूर्ति अधिकारी को पाटन क्षेत्र से हटाकर जिला मुख्यालय में संलग्न किया जाए और उन्हें गेहूं उपार्जन से जुड़े कार्यों से अलग रखा जाए, ताकि पूरी उपार्जन प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो सके।
इनका कहना है
इस मामले में शिकायत प्राप्त हुई है, जिसके आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।
राघवेन्द्र सिंह, कलेक्टर

Next Post

रौद्रनाम नवसंवत्सर स्वागत महोत्सव की रंगारंग शुरुआत, 19 मार्च को जलविहार में समारोह

Tue Mar 17 , 2026
ग्वालियर: गुडी पडवा रौद्रनाम नवसंवत्सर 2083 के अंतर्गत नगर में प्रतिदिन कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। गुडी पडवा रौद्रनाम नवसंवत्सर 2083 – 19 मार्च को मनाया जाएगा। इससे पूर्व सांस्कृतिक कार्यक्रम शहर के विभिन्न स्थानों पर आयोजित किए जा रहे हैं। दीनदयाल नगर महाराजा कॉम्प्लेक्स एवं राजा मानसिंह तोमर […]

You May Like