अखिलेश-आज़म में प्रेम का धागा टूट चुका है, जो जुड़ने वाला नहीं: राठौर

हरदोई 9 अक्टूबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के सहकारिता राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार जेपीएस राठौर ने गुरुवार को कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और आजम खान के बीच प्रेम का धागा टूट चुका है, चाहे जितना जोड़ने की कोशिश करें, गांठ पड़ चुकी है जो अब नहीं सुलझेगी।

बसपा सुप्रीमो मायावती द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ के बाद अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार करते हुये उन्होने कहा कि अखिलेश यादव को अब सिर्फ वोट बैंक की चिंता रह गई है, जबकि भाजपा सबका साथ–सबका विकास की नीति पर काम कर रही है।

उन्होंने तंज कसा कि अखिलेश अब घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं। 23 महीने तक आजम खान से मिलने नहीं गए, अब राजनीति के लिए सहानुभूति दिखा रहे हैं। एनसीआरबी के आंकड़ों को लेकर अखिलेश यादव के आरोपों पर राठौर ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनसंख्या बड़ी है, इसलिए आंकड़े ऊंचे दिख सकते हैं, लेकिन सपा सरकार की तुलना में अब दलितों पर अत्याचार के मामलों में भारी कमी आई है। साथ ही, जहां भी अपराध हुआ है, वहां भाजपा सरकार ने प्रभावी कार्रवाई की है।

श्री राठौर आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए यूपी ट्रेड शो मेले का उद्घाटन करने पहुंचे थे। उन्होने कहा कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश के बीमारू राज्य था। यहां पर कोई उद्योगपति आना नहीं चाहता था। आज उत्तर प्रदेश में कोई माफिया नहीं आना चाहता है। यह बड़ा बदलाव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानून व्यवस्था को ठीक करके किया है।

 

 

Next Post

दिल्ली में पकड़े गए 28 अवैध बंगलादेशी नागरिक, अब तक 235 की हुई देश वापसी की प्रक्रिया

Thu Oct 9 , 2025
नयी दिल्ली, 09 अक्टूबर (वार्ता) राष्टीय राजधानी में अवैध बंगलादेशियों की धरपकड़ जारी है गुरुवार को अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दक्षिण-पूर्वी जिला पुलिस की बंगलादेशी सेल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 28 अवैध बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया। पुलिस […]

You May Like