भोपाल: न्यू मार्केट में नो हॉकर्स जोन व्यवस्था बनाए रखने के लिए नगर निगम का अतिक्रमण अमला शुक्रवार सुबह 10 बजे से कार्रवाई में जुटा है। इसके लिए 20 कर्मचारियों की टीम तैनात की गई है, जो बाजार में दुकानदारों को निर्धारित सीमा के भीतर ही व्यवसाय करने के निर्देश दे रही है। साथ ही, दुकानों के बाहर सामान फैलाकर अतिक्रमण करने से रोकने और बाजार क्षेत्र में व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया जा रहा है।
कार्रवाई के दौरान हॉकर्स को न्यू मार्केट में दुकानें लगाने के बजाय टीटी नगर हाट बाजार में अस्थायी दुकानें लगाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसके लिए अमले द्वारा मुनादी भी कराई जा रही है, ताकि हॉकर्स निर्धारित वैकल्पिक स्थान पर अपना व्यवसाय कर सकें।नगर निगम का उद्देश्य न्यू मार्केट में नो हॉकर्स जोन व्यवस्था को बनाए रखना और बाजार में अतिक्रमण को नियंत्रित करना है। कार्रवाई के दौरान दुकानदारों को निर्धारित सीमा का पालन करने के निर्देश दिए जा रहे हैं।
