अमेरिका-ईरान समझौता नहीं हुआ तो ईरान के मिसाइल कार्यक्रम पर इज़रायली हमलों का समर्थन करेंगे ट्रंप : रिपोर्ट

वॉशिंगटन, 16 फरवरी (वार्ता/शिन्हुआ) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से वादा किया है कि अगर अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत असफल होती है, तो वह ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम पर इज़रायली हमलों का समर्थन करेंगे। अमेरिकी समाचार पोर्टल सीबीएस न्यूज ने यह दावा किया है। सीबीएस न्यूज़ की ओर से रविवार को प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक, श्री ट्रंप ने यह बात दिसंबर में फ्लोरिडा के मार-ए-लागो में श्री नेतन्याहू से मुलाकात के दौरान कही, जिसमें इस मामले से जुड़े दो स्रोतों का ज़िक्र है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिकी सैन्य और खुफिया अधिकारियों ने इस बात पर भी चर्चा की है कि अमेरिका ईरान की मिसाइल अवसंरचना के खिलाफ संभावित अभियान में इज़रायल की मदद कैसे कर सकता है। इसमें इज़रायली लड़ाकू विमानों के लिए हवा में ईंधन भरने देना और संबंधित क्षेत्रीय देशों से उनके एयरस्पेस में दाखिल होने की इजाज़त मांगना शामिल है।

जॉर्डन, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात ने सार्वजनिक तौर पर कहा है कि वे ईरान के खिलाफ किसी भी हमले के लिए अपने एयरस्पेस का इस्तेमाल करने की इजाज़त नहीं देंगे, न ही ईरान को दूसरे देशों पर हमले करने देंगे। इस बीच, अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने रविवार को कहा कि वह ईरान के साथ तनाव को कूटनीतिक तरीकों से सुलझाना पसंद करेंगे। अमेरिका-ईरान परमाणु बातचीत का दूसरा दौर मंगलवार को जिनेवा में होने की उम्मीद है। श्री रुबियो ने कहा कि अमेरिका के दूत स्टीव विटकॉफ और श्री ट्रंप के दामाद जेरेड कुशनर बातचीत में अमेरिका का प्रतिनिधित्व करेंगे।

Next Post

पाकिस्तान के सिंध में सड़क दुर्घटना में छह की मौत

Mon Feb 16 , 2026
इस्लामाबाद, 16 फरवरी (वार्ता) पाकिस्तान के दक्षिणी प्रांत सिंध में राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार को एक कार और ट्रेलर की टक्कर में कम से कम छह लोगों की मौत हो गयी। राहत एवं बचाव दल के अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा नौशहरो फिरोज जिले में हुआ जब प्रांत की […]

You May Like