बस से इंदौर पहुंचने से पहले पकड़ा गया 1.60 करोड़ का ड्रग

इंदौर. दिल्ली से बस के जरिए इंदौर आ रहे एक यात्री को इंदौर-देवास टोल प्लाजा के पास डीआरआई की टीम ने रोककर तलाशी ली. सामान की जांच में चार सीलबंद पैकेट मिले, जिनमें काली पॉलीथिन के अंदर सफेद क्रिस्टलनुमा पदार्थ छिपा था. जांच में पदार्थ एम्फेटामाइन निकला. डीआरआई ने 2.067 किलो मादक पदार्थ जब्त कर यात्री को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है. जब्त ड्रग की अनुमानित कीमत करीब 1.60 करोड़ रुपए बताई है.

डीआरआई की इंदौर टीम को सूचना मिली थी कि दिल्ली से इंदौर आ रही बस में सवार एक यात्री मादक पदार्थ लेकर आ रहा है. 9 सितंबर को टीम ने इंदौर-देवास टोल प्लाजा के पास बस को रुकवाकर संदिग्ध यात्री को उतारा और उसके सामान की तलाशी ली. तलाशी के दौरान चार सलवार-सूट सेट के भीतर पीले रंग के सीलबंद लिफाफे छिपे मिले. प्रत्येक लिफाफे में काली पॉलीथिन थी, जिसमें सफेद क्रिस्टल जैसा पदार्थ रखा था. मौके पर फील्ड टेस्टिंग किट से जांच करने पर इसके एम्फेटामाइन होने की पुष्टि हुई. चारों पैकेटों का पैकेजिंग सहित वजन 2067 ग्राम निकला. डीआरआई ने मादक पदार्थ जब्त कर आरोपी को एनडीपीएस एक्ट, 1985 के तहत गिरफ्तार किया है. अब जांच इस दिशा में आगे बढ़ाई जा रही है कि ड्रग दिल्ली में कहां से मिली और इंदौर में इसकी डिलीवरी किसे दी जानी थी. मामले से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी जांची जा रही है.

Next Post

नवेगांव पुलिस ने जुआ फाड़ पर की छापामार कार्रवाई

Thu Sep 10 , 2026
छिंदवाड़ा। कोयलाचंल में चल रहे जुआ फड़ पर पुलिस ने रेड मारी है और यहां से दो जुआरी हिरासत में लिए गए हैं। मौके से आठ जुआरी सहित और जुआ फड़ का संचालक अंधेरे का फायदा उठाकरकर फरार हो गए । पुलिस के अनुसार 9 सितंबर को मुखबिर से सूचना […]

You May Like