ईरान को होर्मुज़ प्रस्ताव पर अमेरिका के आधिकारिक जवाब का इंतज़ार: अराघची

तेहरान, 27 सितंबर (स्पुतनिक/वार्ता) ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि ईरान होर्मुज़ जलडमरूमध्य के लिए अपने प्रस्तावों पर अमेरिका से मध्यस्थों के ज़रिए अंतिम जवाब मिलने का इंतज़ार कर रहा है, भले ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सार्वजनिक रूप से उन्हें खारिज कर दिया हो।

श्री ट्रंप ने पहले कहा था कि उन्होंने होर्मुज़ जलडमरूमध्य से जुड़े ईरान के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। इससे पहले श्री अराघची ने घोषणा की थी कि तेहरान ने मध्यस्थों के ज़रिए वाशिंगटन को होर्मुज़ जलडमरूमध्य को फिर से खोलने के लिए सात दिन की योजना बताई थी।

श्री अराघची ने अपने टेलीग्राम चैनल पर प्रकाशित ईरानी मीडिया के साथ बातचीत में कहा, “हमने अमेरिकी राष्ट्रपति की शुरुआती प्रतिक्रिया देखी। हालाँकि, मध्यस्थों के ज़रिए हमें कोई जानकारी नहीं दी गई है।”

ईरानी मंत्री ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने कई विरोधाभासी बयान दिए हैं।

ईरानी राजनयिक ने आगे कहा, “हम मध्यस्थों से अंतिम रुख का इंतज़ार कर रहे हैं, और उसी के आधार पर हम अपने फ़ैसले लेंगे।”

उन्होंने कहा कि होर्मुज़ जलडमरूमध्य को खोलने की दिशा में कोई भी प्रगति इस बात पर निर्भर करती है कि अमेरिका ईरान की शर्तों को पूरा करे।

जून के मध्य में अमेरिका और ईरान ने शांति समझौता करने की प्रक्रिया शुरू करने के इरादे से एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए थे। हालाँकि, तीन हफ़्ते बाद, तनाव का एक नया दौर शुरू हो गया। वाशिंगटन ने तेहरान पर होर्मुज़ जलडमरूमध्य में व्यावसायिक जहाजों पर गोलीबारी करने का आरोप लगाया, जिसके बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमले शुरू कर दिए। फ़िलहाल, होर्मुज़ जलडमरूमध्य से जहाजों की आवाजाही बंद है।

 

 

Next Post

हत्यारोपी चार को आजीवन कारावास की सजा से दंडित

Sun Sep 27 , 2026
जबलपुर: जिला न्यायालय द्वारा हत्या के आरोप में सजा से दंडित किये जाने के खिलाफ चार आरोपियों ने हाईकोर्ट की शरण ली थी। हाईकोर्ट जस्टिस विवेक अग्रवाल की अध्यक्षता वाली युगल पीठ ने सुनवाई के दौरान पाया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार चाकू के प्रहार से आई एक चोट मृत्यु […]

You May Like