साइबर हमलों के बाद 25 फ्रांसीसी मंत्रियों का निजी डेटा हुआ ऑनलाइन लीक

पेरिस, 08 अक्टूबर (स्पूतनिक/वार्ता) फ्रांस सरकार के 36 में से 25 मंत्रियों का साइबर हमलों में निजी डेटा लीक होने की रिपोर्ट सामने आई है। इनमें प्रधानमंत्री सेबास्टियन लेकोर्नू भी शामिल हैं। फ्रांसीसी का साप्ताहिक समाचार पत्र ‘ले कनार एनशेने’ ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी है। रिपोर्ट के अनुसार, प्रधानमंत्री सेबास्टियन लेकोर्नू भी उन 25 मंत्रियों में शामिल हैं, जिनका डेटा ऑनलाइन उजागर हुआ है। रिपोर्ट में बुधवार को कहा गया कि प्रधानमंत्री लेकोर्नू भी 2024 में वस्त्र विक्रेता कंपनी ‘ले स्लिप फ्रांसिस’ पर हुए साइबर हमले से प्रभावित 15 लाख ग्राहकों में शामिल थे। रिपोर्ट में कहा गया है कि रक्षा, डिजिटल प्रौद्योगिकी, श्रम और स्वास्थ्य मंत्रियों का निजी डेटा भी ऑनलाइन उपलब्ध है।

.....

Next Post

एयर इंडिया ने टाटा कम्युनिकेशन के साथ मिलकर पेश किया 'ईजीरोम', 190 देशों में मिलेगी रोमिंग सेवा

Thu Oct 8 , 2026
नयी दिल्ली, 08 अक्टूबर (वार्ता) टाटा समूह की विमान सेवा कंपनी एयर इंडिया और संचार प्रौद्योगिकी कंपनी टाटा कम्युनिकेशंस ने गुरुवार को एयर इंडिया ब्रांडेड ट्रैवल सिम ‘ईजीरोम’ पेश करने की घोषणा की जो अंतरराष्ट्रीय रोमिंग सेवा देता है। एयर इंडिया ने इसे टाटा कम्युनिकेशंस के साथ मिलकर बनाया गया […]

You May Like