
छिंदवाड़ा. गणपति बप्पा मोरिया के जयकारे से गूंज उठा पूरा शहर. आज अनंत चर्तुदशी पर लोगों ने पूजन कर गणेश भगवान को भावभीन विदाई. शहर के विभिन्न स्थानों सहित घर घर में लोगों ने गणेश जी की स्थापना की थी और दस दिनों तक उनकी सेवा की दस दिन पूर्ण होने के बाद आज गणेश जी का शहर के विभिन्न घाटों पर विसर्जन किया गया . बता दे कि दस दिनों से घर-घर में विराजे गजानन महाराज को भावभीनी विदाई दी गई. शहर के अनेक परिवारों ने अनंत चर्तुदशी पर पूजन करके अगले बरस तू जल्दी आ… गणपति बप्पा मोरिया के जयकारे लगाते हुए प्रथम पूज्य को विदा किया. शहर के छोटा तालाब के कुंड में विसर्जन के लिए नगर निगम ने विशेष व्यवस्थाएं की हैं. दो क्रेन के माध्यम से यहां पर अल सुबह से प्रतिमाओं का विसर्जन किया जा रहा है. लोग अपने घर से बाजे- गाजे के साथ प्रतिमाएं लेकर तालाब पहुंचकर आरती कर रहे हैं और उसके बाद के्रन के माध्यम से विसर्जन किया जा रहा है. इसी प्रकार कुलबहरा नदी के तटों पर भी विसर्जन किया जा रहा है. नागपुर रोड व परासिया रोड और कुलबहरा नदी के तटों पर नगर निगम ने विसर्जन की व्यवस्था की है.
