भिंड: काफी समय के इंतजार के बाद दबोह नगर परिषद की बैठक आहूत की गई जिसमे 16 सूत्रीय एजेंडा परिषद की पटल पर रखा गया। उसमें ठेकेदारों के द्वारा पूर्व में स्वीकृत किये गए टेंडरो को उनके द्वारा स्वम लिखित आवेदन पर निरस्त किये गए। वही एक अस्थाई कर्मचारी को आउट सोर्स एजेंसी आहरण के माध्यम से अनुमोदन किया गया साथ नगर के विभिन्न वार्डो में स्वीकृत निर्माण कार्यो को सर्व समिति से पास किये गए।
परिषद की बैठक में अध्यक्षा के समय से काफी लेट पहुचने पर उपस्थित महिला पार्षद भड़क गई। तो वही कांग्रेस के उपाध्यक्ष सहित सभी पार्षद बैठक से उठे चले गए इसके पश्चात मुख्य नगर परिषद अधिकारी अतुल रावत ने एजेंडा को बैठक की पटल पर रखा जिसे पास कर दिया गया। बैठक में नगर परिषद अध्यक्ष विमला नरेंद्र दुधारिया, सीएमओ अतुल रावत सहित भाजपा के पार्षद मौजूद रहे।
बैठक के पटल पर जो 16 सूत्रीय एजेंडा रखा गया था, उनमें मुख्य रूप से ये विषय शामिल थे. बजट:वर्ष 2026-27 के अनुमानित आय-व्यय की स्वीकृति।अधोसंरचना:गौशाला,स्टेडियम और वार्ड क्र. 08 में नाला निर्माण के न्यूनतम दरों पर विचार।तालाब व सड़क:करधेन तालाब का सौंदर्यीकरण और वार्ड 10 व 13 में सीसी रोड निर्माण।लाइटिंग:नगर में 1000 नग मरकरी और डेकोरेटिव लाइटों की खरीदी।नियुक्ति:दैनिक वेतन भोगीआउटसोर्स आहरण के माध्यम से रखने का अनुमोदन।अन्य:ट्रेचिंग ग्राउंड पर कंपोस्ट व एमआरएफ प्लांट का निर्माण।
