सिहोरा हिंसा: एक और जेल गया

जबलपुर : सिहोरा थाना अंतर्गत आजाद चौक में कर्फ्यू जैसे हालात के बाद अब शांति है। बाजार गुलजार होने के साथ चहल-पहल पहले जैसी देखी जा रही है । लाउंड स्पीकर के शोर को लेकर गुरूवार देर रात्रि दो समुदाय के बीच हुई हिंसा के बाद माहौल शांतिपूर्ण बना हुआ है। हालांकि एहतियात पुलिस फोर्स तैनात है। इसके सथ ही उपद्रवियों की धड़पकड़ के लिए छापेमारी भी लगातार जारी है। पुलिस ने एक और आरोपी को रविवार को न्यायालय के समक्ष पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।

विदित हो कि आजाद चौक में मस्जिद और दुर्गा मंदिर आमने-सामने है। 19 फरवरी को गुरुवार की रात को लगभग 9:30 बजे मंदिर में आरती और मस्जिद में रमजान की नमाज हो रही थी। इस दौरान एक पक्ष ने लाउंड स्पीकर के शोर का विरोध शुरू कर दिया था । जिसके बाद दोनों पक्ष भिड़ गए थे। पथराव के साथ जमकर तोडफ़ोड़ हुई थी। सांप्रदायिक तनाव फैल गया था। भीड़ को नियंत्रित करने पुलिस को लाठीचार्ज करने के साथ आश्रु गैस के गोले तक दागने पड़ गए थे। तनाव के चलते 200 का फोर्स तैनात किया गया था ।
अब तक 61 गिरफ्तारी, चार एफआईआर
उपद्रव में अब तक चार एफआईआर हो चुकी है। इसके साथ ही कुल 61 उपद्रवियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और सभी को जेल भेजा चुका है। जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। इसके अलावा सीसीटीव्ही कैमरों, वायरल वीडियो और पुलिस द्वारा कराई गई वीडियोग्राफी के जरिए मिले फुटेज से भी उपद्रवी चिन्हित किए जा रहे है। साथ ही उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

Next Post

युवक की संदिग्ध मौत, गले में मिले चैन से खींचने के निशान

Mon Feb 23 , 2026
जबलपुर: पनागर थाना अंतर्गत धरहर निवासी एक युवक की संदिगध परिस्थितियों में मौत हो गई । युवक के गले पर लोहे की चेन से खींचने के निशान पाए गए हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से जानकारी के अनुसार ग्राम धरहर निवासी नरेश बढखड़़े […]

You May Like

मनोरंजन