रात में राहगीरों को लूटने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

सारनी: सूनसान सड़क पर राहगीर को घेरकर लूट, 48 घंटे में चार आरोपीयों को गिरफ्तार किया।रात्रि के समय सुनसान सड़क पर राहगीर को घेरकर मारपीट और जान से मारने की धमकी देकर 50 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कराने तथा मोबाइल व नकदी लूटने के मामले का सारनी पुलिस ने 48 घंटे में पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने वारदात में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 50 हजार रुपये, मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।पुलिस के अनुसार 14 अगस्त की रात संजीव त्रिपाठी निवासी एबी टाइप, सारनी कार से जुन्नारदेव से सारनी लौट रहे थे।

खैरवानी के समीप ग्राम तेंदूखेड़ा के पास वे सड़क किनारे रुके। इसी दौरान दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार युवक वहां पहुंचे और उन्हें घेर लिया। आरोपियों ने धमकाते हुए मारपीट की तथा मोबाइल के माध्यम से जबरन 50 हजार रुपये ट्रांसफर कराए। इसके अलावा मोबाइल फोन और 4500 रुपये नकद लेकर फरार हो गए।
फरियादी की रिपोर्ट पर सारनी थाने में अपराध क्रमांक 256/26, धारा 309(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन के निर्देश पर पुलिस टीम ने तकनीकी एवं भौतिक साक्ष्यों का विश्लेषण शुरू किया। लगातार जांच के बाद पुलिस ने 17 अगस्त को आनंद उईके, सुभाष उर्फ अमन बेलवंशी, कपिल धुर्वे और विनय धुर्वे को गिरफ्तार कर लिया।कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक जयपाल इनवाती सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के बीच कड़ा संदेश गया है।

Next Post

इशिका चौधरी ने हॉकी स्टेडियम के नवोदित खिलाड़ियों के लिए खेल किट भेजी

Tue Aug 18 , 2026
ग्वालियर: विश्व कप महिला हॉकी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए स्वीटजरलैंड और नीदरलैंड रवाना होने से पहले दर्पण मिनी हॉकी स्टेडियम की पूर्व खिलाड़ी कुमारी इशिका चौधरी ने दर्पण मिनी हॉकी स्टेडियम के नवोदित खिलाड़ियों के लिए खेल किट भेजी है। दर्पण हॉकी फीडर सेंटर के मुख्य प्रशिक्षक अविनाश […]

You May Like

मनोरंजन