किसान की 5 बीघा गेहूं की फसल जली, ग्रामीणों ने बुझाया, लाखों का नुकसान

शिवपुरी: जिले के पिछोर थाना क्षेत्र के ग्राम गौचोनी में किसान की खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई। अज्ञात कारणों से लगी इस आग में किसान वीरसिंह लोधी पुत्र भगवानदास लोधी की करीब 5 बीघा गेहूं की फसल पूरी तरह जलकर खाक हो गई, जिससे उन्हें भारी नुकसान हुआ है।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तुरंत एकजुट होकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक फसल पूरी तरह जल चुकी थी। इस आग से किसान को भारी नुकसान हुआ है।

Next Post

मोदी ने नव वर्ष एवं नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं

Thu Mar 19 , 2026
नयी दिल्ली, 19 मार्च (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को देशवासियों को अलग-अलग पोस्ट के माध्यम से नव वर्ष और नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं, साथ ही उन्होंने साहस, आत्मविश्वास, सेवा और सामूहिक राष्ट्र निर्माण के मूल्यों परबल दिया। नव वर्ष के अवसर पर अपने संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा, […]

You May Like