हॉन्ग कॉन्ग के ताई पो स्थित वांग फुक कोर्ट आवासीय परिसर में लगी भीषण आग ने आठ दशकों का सबसे बड़ा हादसा बना दिया है। 32 मंजिला इमारतों में फैली आग में अब तक 128 लोगों की मौत हो चुकी है।
हॉन्ग कॉन्ग के ताई पो इलाके में बुधवार को लगी आग ने एक ऐतिहासिक त्रासदी का रूप ले लिया है। वांग फुक कोर्ट आवासीय परिसर की 32 मंजिला ऊंचाई वाली आठ इमारतों में लगी इस आग में अब तक 128 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है।
राहत और बचाव दल का कहना है कि मलबे में और शव मिलने की आशंका बनी हुई है, जिसके कारण मृतकों का आंकड़ा और बढ़ सकता है।
