जबलपुर:कुंडम थाना क्षेत्र में रविवार को एक तेज रफ्तार एम्बुलेंस ने पैदल जा रहे युवक को टक्कर मार दी जिससे उसे चोटें आ गई।पुलिस के मुताबिक रविवार शाम हेमंत कुमार परस्ते 20 वर्ष निवासी ग्राम गढ बिसोरा थान निवास जिला मण्डला ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि वह एवं उसके पिता अमृत परस्ते एवं उसका दोस्त अमित धुर्वे 20 वर्ष निवासी ग्राम छीरगॉव थाना निवास के साथ कुण्डम में मोबाईल सुधरवाने आये थे जहॉ से तीनों पैदल बस स्टैण्ड कुण्डम की ओ जा रहे थे, दोपहर 2 बजे जबलपुर की ओर से आ रही एम्बुलेंस एमपी 18 सीए 3096 के चालक ने तेज गति एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुये अमित धुर्वे को टक्कर मार दिया जिससे अमित के सिर, हाथ पैर में चोटे आ गयी।
Next Post
भेड़ाघाट में दो पक्ष भिड़े
Mon Mar 23 , 2026
जबलपुर:भेड़ाघाट थाना अंतर्गत ग्राम चौकीताल में शनिवार रात मामूली बात पर दो पक्षों के बीच विवाद और मारपीट हो गई। पुलिस ने बताया कि कु. सुहानी चौधरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि लकी पटेल और राहुल पटेल ने उनके पिता के साथ अभद्रता की और विरोध करने पर मारपीट की। […]

You May Like
-
1 week ago
शराब तस्कर को पुलिस ने दबोचा
-
10 months ago
सेवादल की संभागीय प्रशिक्षण कार्यशाला मंगलवार को
-
1 year ago
हाईकोर्ट मेें क्लर्क महिला के घर चोरी