11 महीने बाद फिर तेंदुए की दहशत, अकेले न जाएं कर्मचारी

गुना। जिले के राघौगढ़ क्षेत्र में स्थित नवरत्न कंपनी नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड के परिसर में 11 महीने बाद एक बार फिर तेंदुआ दिखाई दिया है। एनएफएल की सुरक्षा करने वाले केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने तेंदुआ को अपने कैमरे में रिकॉर्ड किया है।

राघौगढ़ वन विभाग ने तेंदुआ होने की पुष्टि करते हुए एनएफएल महाप्रबंधक को पत्र लिख दिया है। जिसमें कहा गया है कि प्रबंधन अपने कर्मचारी, श्रमिकों और उनके परिवारों को इस बारे में सूचना दे और यह सुनिश्चित किया

जाए कि कोई भी व्यक्ति परिसर के जंगल, पानी की उपलब्धतता वाले क्षेत्र में अकेले न जाए। अगर बहुत जरूरी काम हो तो समूह में लोग जा सकते हैं, जिससे तेंदुआ के हमला करने की संभावना कम हो सकती है। साथ ही किसी को तेंदुआ नजर आने पर तुरंत विभाग तक सूचना पहुंचाने के लिए कहा गया है, ताकि उसे रेस्क्यू किया जा सके। इस पत्र के बाद एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एनएफएल प्लांट परिसर में तेंदुआ सड़क के बीचों-बीच टहलता दिखाई दे रहा है।

जनवरी में भी किया था रेस्क्यू इससे पहले जनवरी महीने में भी

एक महीने तक तेंदुए की दहशत एनएफएल और नजदीकी गेल परिसर में देखी गई थी। हालांकि कई दिनों की जद्दोजहद के बाद नेशनल पार्क शिवपुरी से आई टीम ने तेंदुए को रेस्क्यू कर लिया था।

एनएफएल और गेल के चारों तरफ जंगली क्षेत्र स्थित है, जहां से वन प्रणाली पानी की तलाश अथवा किसी शिकार का पीछा करते हुए इस कॉमर्शियल क्षेत्र में पहुंच रहे हैं।

Next Post

सरकारी कॉलेज की जमीन से हटाया अतिक्रमण

Fri Dec 12 , 2025
सुठालिया। शासकीय महाविद्यालय की भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई है. राजस्व, पुलिस प्रशासन और नगर परिषद के अमले ने संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की. गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से इस भूमि पर अतिक्रमण के चलते बाउंड्री वॉल का कार्य रुक गया था. इससे पहले […]

You May Like