
जबलपुर। बरेला थाना अंतर्गत पड़वार स्थित तालाब में नहाते समय एक युवक डूब गया जिससे उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि सोहन नामदेव निवासी ग्राम पड़वार ने सूचना दी कि वह सिलाई का काम करता है, उसके 2 बेटे हैं। आज सुबह लगभग 7 बजे उसका बेटा अनुज नामदेव गांव के तालाब में नहाने की कहकर गया था जो काफी देर तक वापस नहीं आया, उसने छोटे भाई ओमकार को अनुज को देखने के लिये तालाब के पास भेजा तो देखा कि अनुज के कपड़े एवं जूता चप्पल रखे हैं, हम लोगों ने पानी में तलाश किये, मिलने पर तुरंत प्राईवेट वाहन से पीएचसी बरेला आये जहां डाक्टर ने चैक कर उसके बेटे अनुज केवट उम्र 18 वर्ष को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मर्ग कायम कर जांच में लिया गया।
