सीएम डॉ यादव ने स्व. गुरकीरत के परिजनों से की बात, हरसंभव सहायता के लिये किया आश्वस्त

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन निवासी स्व. गुरकीरत मनोचा के परिजनों से फोन पर चर्चा कर कनाडा में हुई असामयिक दु:खद मृत्यु पर शोक संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि देश के होनहार छात्र की मृत्यु से उनका हृदय व्यथित है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने परिजनों को स्व. गुरकीरत के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया में भारत सरकार और प्रदेश सरकार द्वारा पूर्ण रूप से सहायता करने का आश्वस्त किया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने और शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

Next Post

कावेरी फाउण्डेशन का चतुर्थ स्थापना दिवस समारोह मना

Mon Mar 16 , 2026
ग्वालियर। कावेरी वेलफेयर फांउडेशन द्वारा जीवायएमसी क्लब, ग्वालियर में अपना चतुर्थ स्थापना दिवस, होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ चंद्रशेखर शास्त्री के मंत्रोच्चार, सरस्वती पूजा एवं सरिता चौहान की सरस्वती वंदना के साथ हुआ । डॉ. शिवानी भार्गव ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। संस्था सदस्यों नरेश धारीवाल, […]

You May Like