शिवपुरी को मिली बड़ी सौगात, 108 फीट शिव प्रतिमा बनेगी, 12 ज्योतिर्लिंगों का दिव्य परिसर भी बनेगा

शिवपुरी: श्री बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के सानिध्य में आयोजित भव्य श्रीमद् भागवत कथा के मंच से रखी गई एक दिव्य मांग को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने तत्काल स्वीकार कर लिया। शिवपुरी में 108 फीट ऊंची भगवान शिव की भव्य प्रतिमा स्थापित होगी, साथ ही 12 ज्योतिर्लिंगों का दिव्य परिसर भी निर्मित किया जाएगा। इस कथा में केंद्रीय मंत्री सिंधिया विशेष रूप से उपस्थित रहे।

उन्होंने मंच पर पहुँचकर धीरेंद्र शास्त्री की आरती की और कहा कि यह आयोजन केवल शिवपुरी नहीं, पूरे देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण अक्षरों में दर्ज किया जाएगा। शिवपुरी को धार्मिक और आध्यात्मिक पर्यटन का विश्वस्तरीय केंद्र बनाया जाएगा। कथा के दौरान पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने शिवपुरी को धार्मिक धुरी बनाने के उद्देश्य से कहा कि यहाँ 108 फीट ऊंची भगवान शिव की प्रतिमा एवं 12 ज्योतिर्लिंगों का पवित्र परिसर निर्मित किया जाए।

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने इसे तुरंत स्वीकार करते हुए भरोसा दिलाया कि निर्माण कार्य जल्द ही शुरू किया जाएगा। प्राण प्रतिष्ठा पर शास्त्री फिर शिवपुरी आएंगे। यह घोषणा सुनते ही कथा स्थल में मौजूद हजारों श्रद्धालुओं में उल्लास की लहर दौड़ गई। कथा का यह आयोजन श्रीमती ऊषा रामप्रकाश गुप्ता एवं श्रीमती शिल्पी कपिल गुप्ता द्वारा किया गया था।स्थल पर जब केंद्रीय मंत्री सिंधिया पहुंचे, तो उन्होंने एक घंटे से अधिक समय तक अत्यंत सादगी से कथा श्रवण किया। आज शुक्रवार को प्रदेश के पूर्व मंत्रीगण डॉ. नरोत्तम मिश्रा एवं केपी सिंह भी कथा श्रवण करने पहुंचे हैं।

Next Post

पतंग निकालते समय झुलसा बालक

Fri Nov 28 , 2025
जबलपुर:कटंगा पावर हाउस क्षेत्र में बिजली लाइन में फंसी पतंग को निकलते समय एक बालक झुलस गया जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक 12 वर्षीय अरमान रजक सुबह करीब 10 बजे घर की छत पर पतंग उड़ा रहा था तभी पतंग बिजली लाइन […]

You May Like