कुशवाहा समाज का वोट चाहने वाली भाजपा सरकार न्याय के नाम पर शून्य’: योगेंद्र कुशवाहा

दमोह। ग्राम शिवपुर निवासी बिजली विभाग के आउटसोर्स कर्मचारी स्वर्गीय ओमकार कुशवाहा की करंट लगने से हुई मौत के बाद पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए चल रहा आंदोलन निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है.सम्राट अशोक क्रांति सेना व समाजवादी पार्टी द्वारा 12 जून 2026 को प्रस्तावित कलेक्ट्रेट घेराव व जनआंदोलन की घोषणा के बाद प्रशासन हरकत में आया.

प्रेस वार्ताआयोजित कर सम्राट अशोक क्रांति सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष व समाजवादी पार्टी युवजन सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष योगेंद्र कुशवाहा ने बताया कि दमोह पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना प्रभारी रनेह व बिजली विभाग के कनिष्ठ अभियंता ने मृतक के परिजनों को 7 दिनों के भीतर 9 लाख की आर्थिक सहायता राशि देने का आश्वासन दिया है। अन्य मांगों पर भी कार्रवाई का भरोसा दिया गया है.योगेंद्र कुशवाहा ने कहा कि कुशवाहा समाज का वोट चाहने वाली भाजपा सरकार न्याय के नाम पर शून्य है.मृतक के भाई प्रकाश कुशवाहा के अनुसार प्रशासन द्वारा लिखित व मौखिक आश्वासन मिलने के बाद पीड़ित परिवार को कुछ राहत मिली है. प्रेस कॉन्फ्रेंस में साधना कुशवाहा, मोहन कुशवाहा,चाहत कुशवाहा, गोविंद,रेनू पटेल मौजूद रही.

Next Post

बदमाशों और शराब कारोबारियों का पुलिस ने निकाला जुलूस

Thu Jun 11 , 2026
छिंदवाड़ा। इन दिनों देहात थाना पुलिस एक्सन मोड में दिखाई दे रही है। पुलिस ने 50 लीटर अवैध देषी शराब और मोहल्ले में गुंडागर्दी मचाने वाले तत्वों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। आरोपियों को चौराहे पर उठक बैठक लगवाई गई। वही उन्हें टीआई ने चेतावनी दी कि अब नहीं सुधरे […]

You May Like