नशे में धुत महिलाओं का हंगामा, बच्चा चोरी के आरोप में लोगों ने पीटा

ग्वालियर। नशे में धुत दो महिलाओं ने सड़क पर जमकर हंगामा किया। बच्चा चोरी के आरोप में स्थानीय लोगों ने इन महिलाओं की पिटाई भी कर दी। यह घटना झांसी रोड थाना क्षेत्र के नाका चंद्रवानी इलाके में हुई।

जानकारी के अनुसार दोनों महिलाएं शराब के नशे में सड़क पर बैठकर उपद्रव कर रही थीं। इसी दौरान कुछ स्थानीय लोगों ने उन पर बच्चा चोरी का आरोप लगाया, जिसके बाद भीड़ ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया। यह हंगामा करीब एक घंटे तक चलता रहा। घटनास्थल पर मौजूद एक अन्य युवक ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो अपने मोबाइल से बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जो अब वायरल हो रहा है।

सूचना मिलने पर झांसी रोड थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हंगामा शांत कराया। इसके बाद दोनों महिलाओं को पुलिस हिरासत में लेकर थाने ले आई। इस मामले में झांसी रोड पुलिस का कहना है कि दो महिलाओं के नशे में हंगामा करने की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा दी गई थी, सूचना मिलने पर थाने का बल मौके पर पहुंचा था जहां हंगामा कर रही महिलाओं को पकड़कर थाने लाया गया था, महिलाओं के साथ बच्चा चोरी के आरोप में स्थानीय लोगों द्वारा मारपीट भी की गई थी। फिलहाल पुलिस दोनों महिलाओं से पूछताछ कर रही है।

Next Post

नवआरक्षक पीपीटी परीक्षा कल से, एसएएफ मैदान पर तैयारी पूरी

Sun Feb 22 , 2026
ग्वालियर। नवआरक्षकों की शारीरिक प्रवीणता परीक्षा (पीपीटी) कल सोमवार से शुरू होगी। यह परीक्षा 14वीं बटालियन एसएएफ मैदान पर आयोजित की गई है। इसमें करीब 5500 उम्मीदवार शामिल होंगे। परीक्षा प्रक्रिया 14 मार्च तक चलेगी और प्रतिदिन लगभग 400 उम्मीदवारों की परीक्षा ली जाएगी। यह भर्ती प्रक्रिया प्रदेश में नवआरक्षकों […]

You May Like

Play sound