ग्वालियर: लक्ष्मीगंज सब्जी मंडी में सब्जी बेचने आये किसान ने बोलेरो लोडिंग गाड़ी से 50000 रुपए चुरा लिए। घटना लक्ष्मीगंज सब्जी मंडी के व्यापारी की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। किसान ने अपने ही गांव के पवन चौरसिया नाम के दूसरे किसान पर रुपए चोरी करने का आरोप लगाया है।
घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।किसान ने घटना का शिकायती आवेदन पुलिस को दिया है। यह जनकगंज थाना क्षेत्र में लक्ष्मीगंज मंडी की घटना है।
