किराना दूकान के सामने काउंटर से बेची जा रही 60 ली देशी महुआ शराब जब्त

सतना: एक व्यक्ति ने किराने की दुकान के सामने अपना काउंटर रखकर धड़ल्ले से शराब की ब्रिकी शुरु कर दी. मामले की सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देते हुए 60 ली. देशी महुआ शराब जब्त करने के साथ ही आरोपी को भी दबोच लिया.नागौद थाने से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस टीम को अवैध तौर पर शराब बेचे जाने की सूचना मिली.

जिसके आधार पर पुलिस टीम ग्राम वीरपुर पहुंच गई. जहां पर पतौर-वीरपुर तिराहे पर किराना दुकान श्री बालाजी स्टोर के सामने एक व्यक्ति काउंटर रख कर बैठा पाया गया. पुलिस टीम को देखते ही काउंटर पर बैठे व्यक्ति ने भागने की कोशिश की. लेकिन पहले से तैयार पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया.

पूछताछ किए जाने पर उक्त व्यक्ति की पहचान दिलीप चौधरी पिता नत्थू लाल उम्र 28 वर्ष निवासी वीरपुर के तौर पर हुई. इसी कड़ी में जब पुलिस टीम ने काउंटर की तलाशी ली तो वहां पर 15-15 लीटर के 4 प्लास्टिक के डिब्बे रखे मिले. जिसे खोलकर सूंघने पर उन डिब्बों में देशी महुआ शराब भरी पाई गई.

Next Post

मैहर में सीवर निर्माण के दौरान हादसा पाइप गिरने से सुपरवाइजर की मौत

Fri Apr 18 , 2025
सतना: मैहर में गोपाल तालाब के निकट गुरुवार को हुए हादसे में सुपरवाइजर की दर्दनाक मौत हो गई. सीवार लाइन से संबंधित निर्माण कार्य के दौरान अचानक भारी -भरकम लोहे का पाइप आ गिरा. जिसकी चपेट में आने से सुपरवाइजर से मौके पर ही दम तोड़ दिया.प्राप्त जानकारी के अनुसार […]

You May Like