विदेशी मुद्रा भंडार 4.92 अरब डॉलर घटकर 780.78 अरब डॉलर पर

मुंबई, 18 सितंबर (वार्ता) देश का विदेशी मुद्रा भंडार 11 सितंबर को समाप्त सप्ताह में 4.924 अरब डॉलर घटकर 780.782 अरब डॉलर रह गया। लगातार 10 सप्ताह बढ़ने का बाद यह गिरावट दर्ज की गई है। इससे पहले, 04 सितंबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा का देश का भंडार 44.9 अरब डॉलर की जबरदस्त छलांग लगाता हुआ 785.706 अरब डॉलर के अबतक के रिकॉर्ड स्तर पर रहा था।
रिजर्व बैंक के शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, 11 सितंबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 2.372 अरब डॉलर कम होकर 645.769 अरब डॉलर पर रही।

इसमें अमेरिका डॉलर के अलावा जापानी येन, ब्रितानी पाउंड और यूरो भी शामिल हैं। अन्य तीन मुद्राओं के मूल्यों का निर्धारण डॉलर की तुलना में उनकी संदर्भ दर के आधार पर होता है। आलोच्य सप्ताह में देश का स्वर्ण भंडार 2.591 अरब डॉलर घटकर 111.225 अरब डॉलर रह गया। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 4.916 अरब डॉलर पर स्थिर रही जबकि विशेष आहरण अधिकार 3.9 करोड़ डॉलर की वृद्धि के साथ 18.845 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

.....

Next Post

ओंकारेश्वर पावर स्टेशन में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती, मशीनों का हुआ पूजन

Fri Sep 18 , 2026
ओंकारेश्वर। ओंकारेश्वर पावर स्टेशन में 17 सितम्बर को भगवान विश्वकर्मा जयंती श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। पावर हाउस सहित विभिन्न कार्यालयों और कार्यस्थलों पर विधिवत पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि, सुरक्षा और संस्थान की निरंतर प्रगति की कामना की गई। पावर हाउस परिसर में मुख्य आयोजन हुआ। परियोजना प्रमुख डी.के. […]

You May Like