धमतरी: धर्मांतरण के बाद अंतिम संस्कार को लेकर विवाद, पुलिस की मौजूदगी में समाधान की कोशिश

धमतरी, 25 दिसंबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले का मामला अभी शांत नहीं हुआ कि गुरुवार को धमतरी जिले के नगरी क्षेत्र में एक धर्मान्तरित बुजुर्ग महिला के अंतिम संस्कार को लेकर विवाद की स्थिति बन गयी।

ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार बोराई निवासी साहू समाज की बुजुर्ग महिला ने कुछ वर्ष पूर्व ईसाई धर्म अपनाया था। महिला के निधन के बाद परिजन ईसाई रीति-रिवाज से शव को दफनाने के लिए गांव पहुंचे, जहां स्थानीय हिंदू समाज के लोगों ने इसका विरोध किया।

गांव में बढ़ते विरोध और तनाव की स्थिति को देखते हुए परिजन महिला के शव को नगरी लेकर पहुंचे। मामले की गंभीरता को भांपते हुए पुलिस एवं प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया।

फिलहाल पुलिस प्रशासन, परिजनों एवं स्थानीय प्रतिनिधियों के बीच आपसी बातचीत के माध्यम से विवाद का समाधान निकालने का प्रयास किया जा रहा है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन ने लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की है।

 

Next Post

रिटायर्ड प्रोफेसर का आभूषणों से भरा पर्स चोरी

Thu Dec 25 , 2025
इंदौर. सहेली के बेटे की शादी में शामिल होने गोवा से इंदौर आई एक रिटायर्ड महिला प्रोफेसर का आभूषणों से भरा पर्स चोरी हो गया. तिलक समारोह के दौरान रिसोर्ट में कुर्सी पर रखा पर्स पीछे बैठे युवक ने मौका पाकर उड़ा लिया. घटना की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।