8 लेन पर कार से की जा रही थी शराब की तस्करी,नाकाबंदी कर पकड़ा 

रतलाम। पुलिस ने नाकाबंदी कर हजारों की शराब पकड़ी हैं। आरोपी कार की डिक्की में भरकर अवैध तरीके से शराब की तस्करी कर गुजरात ले जा रहे थे।

जानकारी के अनुसार जिले के आदिवासी अंचल के चैनपुरा का बाबू कार से देशी शराब की 7 पेटियों लेकर गुजरात की ओर जाने वाला था, तभी पुलिस ने नाकाबंदी की। 8 लेन पर तलाशी के दौरान डिक्की से 26 हजार रुपए से अधिक की शराब मिली। आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने कार्रवाई की है। मिली जानकारी के अनुसार औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी गायत्री सोनी को मुखबिर से सूचना मिली थी। जिस पर कार्रवाई की गई। मुखबिर के बताए स्थान पर नाका बंदी की गई। कुछ देर बाद संदिग्ध कार क्रमांक एमपी 09सीजी 3105 आई तो उसे रोका गया। चालक बाबू (33) पिता केशाजी गुर्जर निवासी ग्राम चैनपुरा, थाना रावटी जिला रतलाम से पूछताछ की गई। कार की तलाशी लेने पर अवैध रूप से लेजा जा रही 7 पेटी 54 बल्क लीटर देशी अवैध प्लेन शराब जब तक की गई जिसकी कीमत 26250 रुपए है।

कोई दस्तावेज नहीं थे

शराब रखने ,परिवहन करने तथा लाने ले जाने के परमिट लायसेन्स बाबू के पास नहीं थे। आरोपी बाबू गुर्जर के विरूद्ध अपराध क्रमांक – 565/2025 धारा-34(2) आबकारी एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस बाबू से पूछताछ कर रही है कि वह शराब कहां से लाया था और किसे देने जा रहा था।

Next Post

जीर्ण-शीर्ण शाला को तोडऩे के आदेश, लेकिन विकल्प नहीं होने से खतरे के बीच पढ़ रहे नौनिहाल

Tue Jul 29 , 2025
सुसनेर। छतों से गिरता प्लास्टर, झूलते जंग लगे सरिये, बारिश में टपकता पानी, जर्जर फर्श में नौनिहालों का भविष्य गढऩे को मजबूर शिक्षक, कुछ इस तरह के हाल सुसनेर ब्लॉक के अनेक शासकीय स्कूलों के भी हैं. शायद जिम्मेदार झालावाड़ जिले में पिपलोदी ग्राम में हुई घटना का इंतजार कर […]

You May Like

मनोरंजन