दिल्ली हाईकोर्ट ने लालू यादव की याचिका पर सीबीआई से मांगा जवाब

नयी दिल्ली, 05 जनवरी (वार्ता) दिल्ली उच्च न्यायालय ने सोमवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता एवं पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव की याचिका पर जवाब देने का निर्देश दिया।

श्री यादव ने याचिका में भारतीय रेलवे की कैटरिंग शाखा से जुड़े एक पुराने भ्रष्टाचार मामले में अपने खिलाफ लगाए गये आरोपों को चुनौती दी है। न्यायालय ने हालांकि फिलहाल सुनवाई रोकने से इनकार कर दिया।

न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा मामले की सुनवाई करते हुए कहा कि जांच एजेंसी को सुने बिना कोई अंतरिम राहत नहीं दी जा सकती और मामले की अगली सुनवाई 14 जनवरी को तय की।

न्यायालय श्री यादव द्वारा आरोपों को चुनौती देने और चल रही सुनवाई पर रोक लगाने की अलग से दायर याचिका दोनों पर सुनवाई कर रहा था। यह मामला 2004 से 2009 के बीच श्री यादव के रेल मंत्री रहने के दौरान रांची और पुरी में भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम के होटलों के संचालन और रखरखाव के ठेकों से जुड़े आरोपों पर आधारित है।

 

Next Post

मनोहरलाल ने की जम्मू कश्मीर की ऊर्जा योजनाओं की समीक्षा

Mon Jan 5 , 2026
नयी दिल्ली, 05 जनवरी (वार्ता) बिजली मंत्री मनोहर लाल ने जम्मू-कश्मीर की दो दिवसीय यात्रा के दौरान वहां चल रहे ऊर्जां संयंत्रों के काम की प्रगति की समीक्षा की। आधिकारिक सूचना के अनुसार श्री लाल ने चार और पांच जनवरी की अपनी यात्रा के दौरान सलाल, सावलकोट और रतले परियोजनाओं […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।