मोदी ने बिडेन के स्वास्थ्य को लेकर जतायी चिंता

नयी दिल्ली 19 मई (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र माेदी ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जोसेफ आर बिडेन को कैंसर होने संबंधी खबर पर चिंता जतायी है और उनके पूर्ण स्वस्थ होने की कामना की है।

श्री मोदी ने एक्स पर अपने संदेश में कहा, “श्री जोसेफ आर बिडेन के स्वास्थ्य के बारे में सुनकर बहुत चिंतित हूँ। हम उनके शीघ्र और पूर्ण स्वस्थ होने की कामना करते हैं। हमारी संवेदनाएँ डॉ. जिल बिडेन और उनके परिवार के साथ हैं।”

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति श्री बिडेन के कार्यालय ने रविवार को पुष्टि की है कि श्री बिडेन को प्रोस्टेट कैंसर हो गया है। बताया गया है कि बीमारी हड्डियों तक फैल चुकी है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी सहयोगी रहीं पूर्व उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने भी जल्द ठीक होने की कामना की है।

 

Next Post

सुप्रीम कोर्ट ने मप्र के मंत्री को लगायी फटकार , जांच के लिए एसआईटी गठित करने के दिए निर्देश

Mon May 19 , 2025
नयी दिल्ली, 19 मई (वार्ता) उच्चतम न्यायालय ने भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता एवं मध्य प्रदेश के मंत्री कुंवर विजय शाह की ओर से की गई ‘अपमानजनक’ टिप्पणियों के लिए उन्हें फटकार लगाई और जांच के लिए प्रदेश कैडर के तीन भारतीय पुलिस […]

You May Like