आरएसएस सेवा प्रमुख शिवजी रघुवंशी का निधन, नेत्रदान से दी मानवता की मिसाल

इंदौर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के रामेश्वरम् जिला सेवा प्रमुख शिवजी रघुवंशी का आकस्मिक निधन हो गया. उनके निधन के बाद परिजनों ने मानव सेवा का उदाहरण पेश करते हुए नेत्रदान कराया.

परिवार द्वारा उनका नेत्रदान शासकीय एमवाय अस्पताल स्थित आई बैंक में संपन्न कराया गया. बताया गया कि शिवजी रघुवंशी लंबे समय से सामाजिक और सेवा कार्यों से जुड़े हुए थे. उनके निधन पर सामाजिक व स्वयंसेवक संगठनों ने शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है. मुस्कान ग्रुप पारमार्थिक ट्रस्ट के पदाधिकारियों जीतू बगानी और संदीपन आर्य ने इसे प्रेरणादायक पहल बताते हुए कहा कि दुख की घड़ी में भी परिवार ने समाज के लिए परोपकार का कार्य किया है.

Next Post

देश का कॉपर हब मलाजखंड: जहाँ से निकलता है भारत का 70% तांबा

Mon Mar 9 , 2026
बालाघाट। बालाघाट की मलाजखंड कॉपर माइन का संचालन हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड संचालित कर रही है. मलाजखंड कॉपर माइंस में भारत के कुल तांबा भंडार का लगभग 70 प्रतिशत का हिस्सा है. पहले यह भारत की सबसे बड़ी ओपन कास्ट माइंस थी लेकिन अब यह अंडरग्राउंड काम करना शुरू कर चुकी […]

You May Like