दोराहा। एसपी श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना के निर्देश पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस द्वारा लगातार चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में दोराहा पुलिस ने सोनकच्छ स्थित टोल प्लाजा पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया.
अभियान के दौरान पुलिस टीम ने टोल प्लाजा से गुजरने वाले वाहनों की सघन जांच की. पुलिसकर्मियों ने संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों पर नजर रखते हुए आवश्यक पूछताछ की. साथ ही वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए समझाइश दी गई और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की गई. पुलिस ने बताया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आमजन की सुरक्षा के मद्देनजर इस प्रकार के चेकिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे. उन्होंने कार्रवाई से बचने के लिए लोगों को यातायात नियमों का पालन करने की समझाईश दी है.
