सिंगरौली : बैढ़न कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत तुलसी मार्ग क्षेत्र में दिनदहाड़े मिक्सर मशीन चोरी की घटना सामने आई है,जहां एक युवक मिक्सर मशीन लेकर संदिग्ध हालत में भाग रहा था, जिसे स्थानीय लोगों ने पीछा कर पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि युवक नशे की हालत में था और मिक्सर मशीन चोरी कर भागने की फिराक में था।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक की गतिविधियां संदिग्ध लगने पर आसपास मौजूद लोगों ने उसे रोककर पूछतांछ की।
जहां उसने सही जवाब नही दिया। जिसके बाद लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। बताया जा रहा है कि तुलसी मार्ग स्थित मस्जिद के पास नीरज शाह नामक युवक को स्थानीय लोगों ने पकड़ा। उपस्थित लोगों ने बताया मित्तल की दुकान से मिक्सर मशीन खरीदकर तुलसी मार्ग में गाड़ी खड़ी कर वाइक के ऊपर मिक्सर मशीन रखकर सामान लेने चला गया.
सामने दुकान में जहाँ से लौटकर आते मिक्सर मशीन गायब देख ढूंढने की कोशिश की गई, जहां मिक्सर मशीन को ले जाते हुए पकड़ा गया युवक, मिक्सर खरीदकर पिपरा कुरंद की ओर जा रहा था उस दौरान मिक्सर ग्राइंडर लेकर भाग रहा था, जिसे पकड़ लिया गया। घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा है कि आरोपी पूर्व में भी चोरी की अन्य घटनाओं में शामिल होने की अंदेशा जताया जा रहा है।
