नशे के लिए पैसे नहीं देने पर दुकानदार से मारपीट, तोड़फोड़

इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र में नशे के लिए रुपए नहीं देने पर कुछ बदमाशों ने एक दुकानदार के साथ मारपीट कर उसकी दुकान में जमकर तोड़फोड़ मचा दी. पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की.

तिरूपति नगर निवासी पीड़ित जगदीश प्रजापत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी धरम उर्फ ठाणे अपने साथी गोलू उर्फ मौसम के साथ दुकान पर पहुंचा और शराब पीने के लिए रुपए मांगने लगा. जब जगदीश ने रुपए देने से मना कर दिया, तो दोनों ने अपने अन्य साथियों को बुला लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी. हमले के दौरान आरोपियों ने दुकान में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की और माहौल को तनावपूर्ण बना दिया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. एरोड्रम पुलिस ने संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश जारी है.

Next Post

हॉस्पिटल में युवक की मौत के बाद परिजनों ने किया हंगामा

Sat May 17 , 2025
ग्वालियर। झांसी रोड स्थित एक निजी हॉस्पिटल में गुड्डू नाम के युवक की मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टरों पर गलत मेडिसिन देने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंची है। पुलिस। मृतक आपागंज का रहने बाला बताया गया है। Facebook Share on X LinkedIn […]

You May Like