नगर रक्षा समिति सम्मेलन : सदस्यों को ट्रेनिंग, बेहतरीन कार्य पर सम्मान

इंदौर:नगर रक्षा समिति के सदस्यों का वार्षिक प्रशिक्षण सेमिनार और सम्मान समारोह रक्षित केन्द्र में आयोजित हुआ. कार्यक्रम पुलिस आयुक्त की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ. इसमें समिति के 600 सदस्य, ट्रैफिक प्रहरी और अधिकारी उपस्थित रहे.सेमिनार में समिति सदस्यों और ट्रैफिक प्रहरियों को सीपीआर की ट्रेनिंग दी गई. बॉम्बे हॉस्पिटल टीम ने बेसिक लाइफ सपोर्ट और आपात स्थिति में उपचार की उपयोगी जानकारी दी.

साथ ही डायल-112 की टीम ने नई कार्यप्रणाली और मौके पर किए जाने वाले तुरंत एक्शन का लाइव डेमो दिया.पुलिस आयुक्त ने नगर सुरक्षा समिति को सामुदायिक पुलिसिंग की अहम कड़ी बताते हुए कहा कि शहर में त्यौहारों, कानून-व्यवस्था और यातायात संचालन में समिति सदस्यों ने लगातार सराहनीय भूमिका निभाई है. पुलिस के साथ समन्वय बढ़ाने और जागरूकता विस्तार में उनकी जिम्मेदारी महत्वपूर्ण है. कार्यक्रम में सदस्यों को सुरक्षा किट (जैकेट, डंडा, सिटी आदि) प्रदान की गई. वर्षभर उत्कृष्ट सेवा देने वाले समिति सदस्यों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. अंत में पुलिस अधिकारियों ने सभी का आभार व्यक्त कर जिम्मेदारी के साथ आगे भी योगदान देने की अपील की.

Next Post

सातवीं मंजिल से कूदने जा रहा था लॉ स्टूडेंट, पुलिस ने पकड़ा

Wed Dec 17 , 2025
इंदौर:राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार रात एक लॉ स्टूडेंट ने कल्याण मार्ट की सातवीं मंजिल से कूदकर जान देने की कोशिश की. मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे पकड़कर नीचे उतारा और थाने ले जाकर पूछताछ की.मंगलवार देर शाम कल्याण मार्ट में उस समय हड़कंप मच गया, जब गोकुल […]

You May Like