अनुपम खेर को मुंबई में आये हुए 44 साल पूरे हुये

मुंबई, 04 जून (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर को मुंबई में आये हुये 44 साल पूरे हो गये हैं।
अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर मुंबई में बिताए अपने 44 साल के सफर को याद किया। अनुपम खेर ने बताया कि उन्हें मुंबई में आये हुये 44 साल हो चुके हैं।
अनुपम खेर ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘आज मुझे मुंबई आए 44 साल हो गए! धन्यवाद! मेरे प्यारे मुंबई शहर, इन उतार-चढ़ाव से भरे, लेकिन बहुत ही खूबसूरत और सार्थक सालों के लिए! आगे भी मेरा ख्याल रखना! जय हो!’
अनुपम खेर ने वीडियो में कहा,‘आज से 44 साल पहले तीन जून 1981 में मैं मुंबई आया था। यह 44 साल का सफर कैसे गुजर गए, पता ही नहीं चला। यह बहुत ही बेहतरीन साल रहे. उतार-चढ़ाव से भरी जिंदगी होनी चाहिए। कभी बिखरी हुई तो कभी समेटी हुई, कभी उत्साह भरी तो कभी निराशा भरी लेकिन इस शहर ने मुझे बहुत कुछ दिया है और आप लोगों ने भी मुझे बहुत प्यार दिया है. इस प्यार के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया।
अनुपम खेर ने कहा, ‘जिंदगी के 44 साल बहुत होते हैं। मैं खुशकिस्मत हूं कि मुझे आप लोगों से इतना प्यार मिला। मैं ऊपर वाले की दया से काम करता जा रहा हूं, तो इस प्यार को बरकरार रखिए, बहुत-बहुत धन्यवाद।

Next Post

विश्वविद्यालय का 33वां दीक्षांत समारोह 12 जून को

Wed Jun 4 , 2025
सागर, 04 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश के सागर जिला मुख्यालय पर स्थित डॉ हरीसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय का 33वां दीक्षांत समारोह 12 जून को आयोजित किया जायेगा। आधिकारिक जानकारी के अनुसार कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता की अध्यक्षता में इस संबंध में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में कुलपति ने आयोजन की तैयारियों […]

You May Like