रूस की मदद से नए न्यूक्लियर पावर प्लांट बनाना चाहता है ईरान: रोसाटॉम

मॉस्को, 08 सितंबर (स्पुतनिक/वार्ता) रूस की सरकारी न्यूक्लियर कंपनी रोसाटॉम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) एलेक्सी लिखचेव ने बताया कि ईरान रूस की मदद से नया परमाणु ऊर्जा सयंत्र बनाना चाहता है।

जब ईरान में नया परमाणु ऊर्जा सयंत्र बनाने की संभावना के बारे में पूछा गया, तो लिखचेव ने कहा, “उनकी निश्चित रूप से ऐसी इच्छा है।”

ईरान में अभी सिर्फ़ एक परमाणु ऊर्जा सयंत्र चल रहा है – बुशहर न्यूक्लियर पावर प्लांट। इसकी पहली यूनिट सितंबर 2011 में नेशनल ग्रिड से जोड़ी गई थी। रोसाटॉम की योजना बुशहर एनपीपी में दो और यूनिट बनाने की भी है।

ईरान और रूस ने सितंबर 2025 के आखिर में दक्षिणी प्रांत होर्मोज़गन में ईरान के नए होर्मोज़ एनपीपी के लिए 25 अरब डॉलर की लागत से चार पावर यूनिट बनाने के समझौते पर हस्ताक्षर किए। मॉस्को और तेहरान ने ईरान में छोटे न्यूक्लियर पावर प्लांट बनाने में सहयोग के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर भी हस्ताक्षर किए।

 

Next Post

कोचिंग जाने की बोलकर छात्र लापता

Tue Sep 8 , 2026
मुरैना: मॉडल स्कूल में पढ़ने वाला छात्र शिवम पुत्र अशोक गुर्जर उम्र 13 साल निवासी फूटी पुलिया गणेशपुरा घर से शाम 4 बजे कोचिंग की बोलकर गया था जो अब तक लापता है। परिजनों ने कहा कि जिस किसी को सूचना मिले वह इन नंबरों पर संपर्क करे 9425784718 अथवा […]

You May Like