योग में भागीदारी: बुर्के में मुस्लिम महिलाओं ने किया योग

भोपाल। विश्व योग दिवस से पहले योग प्रशिक्षण में सभी वर्ग के लोग शामिल हो रहे हैं. भोपाल में गुरुनानक मंडल द्वारा आयोजित योग प्रशिक्षण में गुरूवार को बड़ी संख्या में मुस्लिम महिलाओं ने भी भाग लिया. ईद गाह हिल्स स्थित बाजपाई नगर में आयोजित कार्यक्रम में मुस्लिम महिलाओं ने बुर्के में योग किया. जिसमें करीब 50 से अधिक की संख्या में मुस्लिम महिलाएं शामिल हुई. सभी ने अपनी सेहत के लिए योग का महत्व समझा और इसमें बढ़-चढ़कर भाग लिया. बद्दु निशा खान ने कहा कि यह शानदार पहल है। इससे हमारा शरीर स्वस्थ्य रहता है. स्फूर्ति भी मिलती है, हम तो यहां रोज आना चाहेंगे.

रिहाना बी ने कहा कि हर रोज योग करने से घरेलू कामकाज में थकान का अनुभव नहीं होता. सेहत भी तंदुरुस्त रहती है साथ ही अन्य महिलाओं को भी यहां नियमित रूप से आना चाहिए. यासमिन खान ने कहा कि मैं चाहती हूं कि हमारे समाज की महिलाएं आगे आएं. योग करने में पीछे न रहें क्योंकि योग करने से खुद को फिट रखा जा सकता है. गुरुनानक मंडल द्वारा आयोजित इस योग प्रशिक्षण कार्यक्रम ने मुस्लिम महिलाओं को योग के महत्व से अवगत कराया और उन्हें अपनी सेहत के लिए योग करने के लिए प्रेरित किया.

Next Post

‘चार साल में 50 लाख शरणार्थी लौटे अफगानिस्तान’

Thu Jun 19 , 2025
काबुल, 19 जून (वार्ता) अफगानिस्तान में पिछले चार वर्षाें के दौरान 50 लाख से अधिक लोग शरणार्थी का दर्जा त्याग कर वतन वापस लौटे हैं। अफगानिस्तान के शरणार्थी एवं प्रत्यावर्तन मंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुल मुतालिब हक्कानी ने दी यह जानकारी दी है। अफगानिस्तान के सरकारी रेडियो एवं टेलीविजन (आरटीए) ने […]

You May Like