गर्जन के साथ बरसे मेघा

जबलपुर: सक्रिय मौसम प्रणालियों के असर से मंगलवार को भी मौसम की रंगत बदली रही। सुबह से ही धूप, बादलों के बीच लुकाछिपी का खेल चलता रहा। शाम ढलने के पहले ही गर्जन के साथ मेघा बरस पड़े। झमाझम बारिश से शहर की सडक़ें तरबतर हो गई। मानसून सीजन में बारिश का आंकड़ा 1152.6 मिमी पर पहुंच गया है। मौसम विभाग ने सक्रिय मानसून प्रणालियों को देखते हुए अलर्ट जारी किया है।

चेतावनी दी है कि चौबीस घंटें में गरज चमक के साथ जबलपुर समेत अन्य जिलों में बारिश हो सकती है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री पर पहुंच गया जो सामान्य से 1 डिग्री धिक रहा। न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री पर पहुंच गया जो सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा। सुबह और शाम को आद्रता 92 प्रतिशत दर्ज की गई। दक्षिण-पूर्व हवाएं चार किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चली।

Next Post

हिरन नदी में बहे युवक का शव मिला

Wed Sep 17 , 2025
रपटा पार करते समय हुआ था हादसा जबलपुर: मझौली थाना अंतर्गत पौनिया ककरेहटा वाले हिरन नदी के रपटे को पार करते समय तेज बहाव में बहे युवक का शव पाटन क्षेत्र में मंगलवार को उतराता मिल गया। हालांकि उसकी बाइक अब तक नहीं मिली है जिसकी तलाश जारी है।पुलिस के […]

You May Like