सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले आरोपी को जेल भेजा

सागर। सागर जिले के रहली थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक व अशोभनीय टिप्पणी कर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले आरोपी के विरुद्ध त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आवेदक बाबूलाल पिता छोटे लाल निवासी ग्राम मड़िया बुजुर्ग द्वारा आवेदन प्रस्तुत किया गया, जिसमें बताया गया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया गया, जिसमें आरोपित द्वारा गाली-गलौज सहित आपत्तिजनक एवं भड़काऊ टिप्पणी की गई।

आवेदक द्वारा प्रस्तुत स्क्रीनशॉट व पेन ड्राइव में संलग्न वीडियो की जांच उपनिरीक्षक याकूब किरकिट्टा द्वारा की गई, जिसमें आरोपित द्वारा आपत्तिजनक व अशोभनीय शब्दों का उपयोग करना प्रथम दृष्टया पाया गया। प्रकरण में अपराध धारा 196(1)(a), 296(a) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान आरोपी को अभिरक्षा में लेकर न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से आरोपी को जेल भेजने का आदेश प्रदान किया गया।

Next Post

शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में नियम विरुद्ध निर्माण

Thu Dec 4 , 2025
बुधनी। कन्या हाई स्कूल के बाजू में बने नगर परिषद के नव-निर्मित शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में नियम उल्लंघन का गंभीर मामला सामने आया है. नीलामी में खरीदी गई दुकान नंबर 116 और 117 को नियम विरुद्ध तरीके से तोड़कर एक बड़ा शॉप स्पेस बनाया जा रहा है, जबकि नगर परिषद के […]

You May Like