आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस की राजस्थान में वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में 96.7 प्रतिशत सालाना वृद्धि

जयपुर, 13 अगस्त (वार्ता) आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस ने राजस्थान में टर्म प्लान (रिटेल प्रोटेक्शन) बिजनेस के लिए वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में सालाना आधार पर 96.7 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है।

कंपनी के चीफ डिस्ट्रीब्यूशन ऑफिसर अमीश बैंकर ने गुरुवार को यहां मीडिया को यह जानकारी देते हुए बताया कि गत 31 मार्च तक कंपनी ने राज्य में 10 लाख 47 हजार 53 लोगों को कवर किया। कंपनी को राजस्थान में अपने सेविंग्स बिजनेस (जिसमें लिंक्ड, नॉन-लिंक्ड और एन्युइटी बिजनेस शामिल हैं) के लिए भी अच्छी मांग मिल रही है।

श्री बैंकर ने बताया कि 31 मार्च तक राज्य में कंपनी का एसेट्स अंडर मैनेजमेंट (एयूएम) 11,117 करोड़ रुपये था। इस अवधि तक राज्य में कंपनी का सम एश्योर्ड एक लाख 15 हजार 160 करोड़ रुपये था और पिछले सात सालों में कंपनी ने राजस्थान में अपने ग्राहकों को कुल 3558 करोड़ रुपये के लाभ का भुगतान किया है।

बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने हाल ही में कंपनी का नाम बदलकर ‘आईसीआईसीआई लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड करने के प्रस्ताव को मंज़ूरी दी है। 31 मार्च तक राजस्थान में कंपनी की 23 शाखाएं और 13969 सलाहकार हैं। साथ ही 6827 पार्टनर शाखाएं और 5436 अधिकृत व्यक्ति भी हैं।

उन्होंने बताया कि कंपनी ग्राहकों के पूरे लाइफ-साइकल के दौरान कृत्रिम बुद्धिमता (एआई) , मशीन लर्निंग, डेटा एनालिटिक्स और डिजिटलाइजेशन का इस्तेमाल करती है। वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही के दौरान पूरी कंपनी के स्तर पर लगभग 54 प्रतिशत सेविंग्स पॉलिसी उसी दिन जारी की गईं और लगभग 58 प्रतिशत इंश्योरेंस पॉलिसी डिजिटल केवाईसी का इस्तेमाल करके जारी की गईं और 97 प्रतिशत सर्विस सेल्फ-हेल्प या डिजिटल तरीकों से दी जाती हैं। इसके अलावा कंपनी ने इंडस्ट्री का पहला डिजिटल प्लेटफॉर्म आईसीआईसीआई प्रू पार्टनर स्टैक लॉन्च किया है। यह अपनी तरह का पहला ऐसा प्लेटफॉर्म है जिसमें डिजिटल टूल्स और एनालिटिक्स को एक साथ लाया गया है।

उन्होंने बताया कि वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में क्लेम सेटलमेंट रेश्यो 99.3 प्रतिशत रहा है। कंपनी के लेवल पर बिना जांच वाले व्यक्तिगत क्लेम के लिए औसतन टर्नअराउंड टाइम सिर्फ एक दिन है। कंपनी का अर्ली क्लेम रेश्यो 22 प्रतिशत है। 31 मार्च तक पिछले सात वर्षों में कंपनी ने राजस्थान में डेथ क्लेम के तौर पर 1367 करोड़ रुपये का भुगतान किया है।

 

 

 

Next Post

सैमसंग ने पुणे में फ्लेक्टग्रुप की नयी इकाई के साथ एआई डेटा सेंटर कूलिंग क्षेत्र में अपनी स्थिति मजबूत की

Thu Aug 13 , 2026
गुरुग्राम, 13 अगस्त (वार्ता) सैमसंग समूह की कंपनी फ्लेक्टग्रुप ने महाराष्ट्र के पुणे में नयी हीटिंग, वेंटिलेशन और एयर कंडीशनिंग (एचवीएसी) विनिर्माण इकाई का काम पूरा कर लिया है। सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने गुरुवार को बताया कि इससे भारत और एशिया-पैसिफिक में तेजी से बढ़ रहे एआई डेटा सेंटर कूलिंग और […]

You May Like