अधिक दाम पर खाद बेचने की शिकायत पर विक्रेता की विभाग ने की जांच

ब्यावरा: नगर में संचालित एक दुकान से शासन द्वारा तय निर्धारित से अधिक दाम पर खाद बेचे जाने की शिकायत पर कृषि विभाग द्वारा जांच उपरांत संबंधित उर्वरक विक्रेता का लायसेंस निरस्त करने की कार्यवाई की गई है.वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी एन.एस. हरियाले के अनुसार रेल्वे स्टेशन चौराहा के यहां उर्वरक विक्रेता नीरज गुप्ता के यहां से अधिक दर पर उर्वरक बेचे जाने की शिकायत कृषि स्थाई समिति के अध्यक्ष द्वारा विभाग को की गई थी.

इस संबंध में उर्वरक निरीक्षक द्वारा मौके पर पहुंचकर पंचनामा तैयार कर किसानों के कथन प्राप्त किए गये. जांच में अनियमितता सामने आने पर वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी की अनुशंसा पर उप संचालक द्वारा संबंधित का उर्वरक पंजीयन आगामी आदेश तक निलम्बित कर दिया गया है.

श्री हरियाले के अनुसार यहां पर जो उर्वरक मिला है वह एनपीके उर्वरक कोरोमंडल कंपनी का है, जिसे कहां से लाया गया यह भी विक्रेता नहीं बता नहीं पाए. साथ ही कंपनी के अधिकारियों से जब इस संबंध में जानकारी चाही गई तो उनका कहना था कि यह उर्वरक उनके यहां से नहीं लिया गया है. विभाग द्वारा मौके पर से उर्वरक की 34 बोरी बरामद की है. साथ ही खाद का सेम्पल जांच के लिए लैब में भेजा गया है.

Next Post

अज्ञात वाहन ने रौंदा, बाइक चालक की मौत

Wed Nov 5 , 2025
जबलपुर: कुण्डम थाना अंतर्गत महगवां में अज्ञात वाहन ने मोटर साइकिल सवार को रौंद दिया। चालक की मौत हो गई।पुलिस ने बताया कि बुधवार को बेड़ीलाल मरावी 52 वर्ष निवासी ग्राम महगवां ने सूचना दी उसका बड़ा बेटा मनोज सिंह मरावी 32 वर्ष कुण्डम में जैन क्रेसर में ड्रायवरी करता […]

You May Like